सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिद्धार्थनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिद्धार्थनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र की एक महिला ने 11 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी
मुकदमा दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुरुवार, 12 मार्च को पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में खुशराजपुर अंडरपास पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ पप्पू (उम्र 32 वर्ष) बर्डपुर नंबर-11, टोला सोनपुर, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर।
पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026






















