सिद्धार्थनगर: नादेपार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम-प्रसंग के शक में मामा के भांजे ने की थी शिवम की हत्या

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर मंगलवार की शाम हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर मंगलवार की शाम हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। हत्याकांड की वजह प्रेम-प्रसंग का शक और रंजिश बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की नादेपार चौराहा निवासी शुभम उर्फ शिवम पुत्र सबलू मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी कार से दुकान के लिए कपड़ा लेने निकला था। इसी दौरान रास्ते में प्रिंस वर्मा नामक युवक ने उसकी कार रोक ली और साइड मिरर तोड़ दिया। जैसे ही शिवम विरोध करने के लिए कार से बाहर निकला, प्रिंस ने चाकू से उसके गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान शिवम की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिंस वर्मा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी मूल रूप से दिल्ली में रहता है और अपने मामा पवन वर्मा के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। प्रिंस ने शिवम को अपने मामा की बेटी से बात करते देख लिया था, जिससे वह बेहद नाराज था। इसी बात को लेकर 9 मार्च को मेहंदी समारोह के दौरान भी दोनों में विवाद हुआ था। तभी से प्रिंस ने शिवम को सबक सिखाने की योजना बना ली थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी प्रिंस वर्मा को जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के सूपा बक्शी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24