सिद्धार्थनगर: कर्तव्य पथ पर तैनात मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा अंतर्गत चौकी शाहपुर में तैनात मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय का रविवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा अंतर्गत चौकी शाहपुर में तैनात मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय का रविवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान के इस तरह असमय चले जाने से पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय शनिवार देर रात अपनी ड्यूटी पर तैनात थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मृत्यु का कारण गंभीर हार्ट अटैक था।

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में दिवंगत मुख्य आरक्षी के सम्मान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारीगण और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सभी अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने गिरीश चन्द पाण्डेय को याद करते हुए उन्हें एक ईमानदार और समर्पित सिपाही बताया। अधिकारियों ने कहा गिरीश जी ने हमेशा अपनी सेवा को प्राथमिकता दी। उनका असामयिक निधन पुलिस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा विभाग उनके परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.