बुलंदशहर: किसान नेता पवन तेवतिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया की सफारी गाड़ी गुलावठी-सिकंदराबाद रोड पर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया की सफारी गाड़ी गुलावठी-सिकंदराबाद रोड पर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। गन्ने से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलट गई।

खाई में पलटी सफारी, बाल-बाल बचे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सफारी गाड़ी को साइड से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में पवन तेवतिया और उनके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने गुलावठी थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.