बुलंदशहर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। अहमदगढ़ की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना ग्राम दौलतपुर खुर्द के पास की है। भीमपुर चौराहे की दिशा से आ रहा ट्रक चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति अक्सर हादसों का कारण बनती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.