मऊ: डायपर फेंकने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार की 5 महिलाएं घायल

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगपुर गांव में सोमवार को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा घर में बच्चे का इस्तेमाल किया गया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगपुर गांव में सोमवार को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा घर में बच्चे का इस्तेमाल किया गया डायपर फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें पांच महिलाएं और बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विरोध करने पर हुआ हमला

पीड़ित महिला सुग्गी (40) के अनुसार, पड़ोसी अक्सर उनके घर के पास कूड़ा फेंकते थे। सोमवार को जब उन्होंने घर में डायपर फेंकने से मना किया, तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पिंडी (42), सुग्गी (40), चंदा (18), मीरा (16) और 12 वर्षीय सरोज घायल हो गईं।

जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच जारी

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

 

Voice Of News 24