औरैया
औरैया जनपद के आगामी त्यौहारों होली और रमज़ान के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के आगामी त्यौहारों होली और रमज़ान के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती ने भारी पुलिस बल के साथ बिधूना कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गस्त के माध्यम से व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
प्रमुख बिंदु और निर्देश
फ्लैग मार्च: भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च निकाला गया।
सुरक्षा का भरोसा: आमजन को पर्वों के दौरान भयमुक्त वातावरण देने के लिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की गई।
सख्त निर्देश: अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों के दौरान यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
ठुठीबारी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट,SDM और CO के नेतृत्व में पुलिस-SSB ने निकाला फ्लैग मार्चhttps://t.co/dOv7t2SWXp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026





















