औरैया: दिबियापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त रघ्घु शुक्ला को किया गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रघ्घु शुक्ला (20 वर्ष), पुत्र स्व. सुमित नारायण शुक्ला, निवासी संजय नगर, दिबियापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को सहायल रोड से सुबह करीब 09:05 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना दिबियापुर में मु.अ.सं. 73/26, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफलता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

 

Voice Of News 24