बलरामपुर: हरैया सतघरवा में अंधेरे की मार, ट्रांसफार्मर में आग लगने से 1500 की आबादी प्रभावित

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के हरैया सतघरवा क्षेत्र के अंतर्गत गोड़वा ग्राम सभा के कई मजरों में बीती रात 8 बजे से बिजली गुल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के हरैया सतघरवा क्षेत्र के अंतर्गत गोड़वा ग्राम सभा के कई मजरों में बीती रात 8 बजे से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के कारण हरहा, सहिबनगर और नाउ पुरवा जैसे गांवों की करीब डेढ़ हजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रही।

रास्ते में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर

स्थानीय ग्रामीणों—बड़कऊ, रामजी, राकेश और पवन—ने बताया कि कल रात जब वे शेखापुर से लौट रहे थे, तब उन्होंने नाउ पुरवा के पास लगे ट्रांसफार्मर को आग की लपटों में घिरा देखा। इसके तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। भीषण गर्मी और अंधेरे के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कौवे के कारण हुआ फॉल्ट: विद्युत विभाग

इस मामले में जब हरैया पावर हाउस के अधिशासी अभियंता अजीत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बिजली की लाइन पर एक कौवा बैठने के कारण शॉर्ट-सर्किट हुआ, जिससे ट्रांसफार्मर में आग लगी और फ्यूज उड़ गए।

“विद्युत टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”
— अजीत सिंह, अधिशासी अभियंता

क्षेत्र में लगे दो ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के बाद ही ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। फिलहाल, विभाग जल्द से जल्द बिजली चालू करने का दावा कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.