बलरामपुर: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए बताया कि पूरे जनपद में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं, ताकि आमजन भयमुक्त होकर रंगों का पर्व मना सकें।

350 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

एसपी विकास कुमार के अनुसार, जिले के सभी थानों में पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए लगभग 300 से 350 प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को भी फील्ड में उतारा गया है। इसके अलावा, पुलिस कार्यालयों में तैनात कर्मियों को भी आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लगाया गया है।

ड्रोन से ‘आसमानी’ नजर और फ्लैग मार्च
आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए प्रत्येक थाने को एक सरकारी ड्रोन उपलब्ध कराया गया है।

निगरानी: होलिका दहन स्थलों और संवेदनशील मोहल्लों की ड्रोन से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

सतर्कता: पुलिस द्वारा आज और कल प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताकि असामाजिक तत्वों में खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव रहे।

विवाद रोकने के लिए ‘बांड’ की प्रक्रिया

प्रशासन ने सभी होलिका दहन स्थलों की सूची तैयार कर आयोजकों से बंध पत्र (Bond) भरवाए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस की टीमें समितियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। पुलिस जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.