बलरामपुर: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, चार झोलाछाप डॉक्टरों पर FIR और दो क्लीनिक सील

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और दो निजी क्लीनिकों को सील कर दिया है।

27 फरवरी को हुई इस कार्रवाई के दौरान सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने ग्राम जुड़ीकुइयां में वरुण गुप्त, मोहम्मद आरिफ और राजकुमार सिद्धार्थ को बिना वैध डिग्री के एलोपैथिक इलाज करते पकड़ा। वहीं, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने ग्राम कोहरगड्डी में उवैदुर्रहमान के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में दोनों क्लीनिक अपंजीकृत पाए गए और संचालकों के पास कोई चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं मिला।

एसीएमओ डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना योग्यता के चिकित्सा करना अपराध है और चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने कानूनी कार्रवाई की पुष्टि की है। इस कार्रवाई से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.