सिद्धार्थनगर
कासगंज में जर्जर स्कूल बस के फर्श से गिरकर मासूम बच्ची की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कासगंज में जर्जर स्कूल बस के फर्श से गिरकर मासूम बच्ची की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन ने शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में सिद्धार्थनगर में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चम्पालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या था मामला
यह हृदयविदारक घटना 28 फरवरी 2026 को कासगंज के नगला साधु गांव के पास हुई थी। एक निजी स्कूल की बस का फर्श अचानक चलते-चलते टूट गया, जिससे एक मासूम बच्ची सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि बस का परमिट और बीमा काफी समय पहले समाप्त हो चुका था और वाहन की तकनीकी स्थिति बेहद खस्ताहाल थी।
अपर मुख्य सचिव (परिवहन) अर्चना अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार चम्पालाल पर कार्रवाई घटना के समय चम्पालाल अलीगढ़ में संभागीय निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वाहनों की तकनीकी फिटनेस और निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं की थी, जिसमें वे पूरी तरह विफल रहे।
एआरटीओ बंदना सिंह भी सस्पेंडअलीगढ़ की संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बंदना सिंह को भी निलंबित किया गया है।
प्रशासन सख्त, स्कूल प्रबंधन पर FIR
शासन ने स्पष्ट किया है कि डग्गामार और अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
खाड़ी देशों में गहराते युद्ध और सुरक्षा संकट का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी पर पड़ा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ने वाली 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब तक निरस्त की जा चुकी हैं, जिससे हजारों यात्रियों का सफर अधर में लटक गया है। pic.twitter.com/LvagZmnRQE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026




















