महराजगंज
महराजगंज जनपद में पुलिस की गतिशीलता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पुलिस की गतिशीलता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज पुलिस लाइन महराजगंज में 17 नए पीआरवी वाहनों का विधिवत पूजन कर उन्हें जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वाहनों का पूजन किया और हरी झंडी दिखाकर इन्हें क्षेत्रों में तैनात किया। ये आधुनिक और उच्च क्षमता वाले वाहन शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच को और तेज बनाएंगे।
आपातकालीन स्थितियों में तत्काल पहुंच, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी।
आगामी होली और अन्य त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित गश्त के लिए ये वाहन विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान एसपी सोमेंद्र मीना ने कहा कि ये नए वाहन पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा इन अत्याधुनिक वाहनों का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस बल इन संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपराध मुक्त समाज की स्थापना में अपना पूर्ण योगदान दे।
इन वाहनों के बेड़े में शामिल होने से अब डायल 112 की सेवाएं और भी प्रभावी होंगी, जिससे पीड़ित को कम से कम समय में सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
खाड़ी देशों में गहराते युद्ध और सुरक्षा संकट का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी पर पड़ा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ने वाली 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब तक निरस्त की जा चुकी हैं, जिससे हजारों यात्रियों का सफर अधर में लटक गया है। pic.twitter.com/LvagZmnRQE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026





















