बलरामपुर: आगामी त्योहारों पर सुरक्षा सख्त; गैड़ास बुजुर्ग कस्बे में एसडीएम और सीओ ने किया पैदल गश्त

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में उप जिलाधिकारी उतरौला और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह ने थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के कस्बा बाजार में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आमजन से संवाद और सतर्कता की अपील
गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सतर्क रहें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

किसी भी संदिगध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या स्थानीय थाने को दें।

त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें।

क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाई जाए। असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को लगातार भ्रमणशील और सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

इस पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी गैड़ास बुजुर्ग सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है और यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.