महराजगंज
महराजगंज जनपद के होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के लिए जनपद का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के लिए जनपद का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने भारी पुलिस बल के साथ थाना श्यामदेऊरवा अंतर्गत कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आसमान से निगरानी, जमीन पर संवाद
सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। श्यामदेऊरवा के संवेदनशील इलाकों, तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों की ड्रोन कैमरों के जरिए ‘रियल-टाइम मॉनिटरिंग’ की जा रही है। डीएम और एसपी ने स्वयं पैदल मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनसे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के उत्साह में खलल डालने वाले, अफवाह फैलाने वाले या नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनुशासनहीनता से बचें और रंगों के इस त्योहार को प्रेम और सुरक्षा के साथ मनाएं।
ठुठीबारी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट,SDM और CO के नेतृत्व में पुलिस-SSB ने निकाला फ्लैग मार्चhttps://t.co/dOv7t2SWXp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026




















