होली के उल्लास के बीच ‘रक्तदान’ की मिसाल: 40 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को उपहार में मिले हेलमेट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट द्वारा खुर्जा जंक्शन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट द्वारा खुर्जा जंक्शन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से कैंसर, डायलिसिस और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए समर्पित रहा। इस नेक कार्य में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

रक्तदाताओं का सम्मान और निशुल्क सेवाएं

शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया। संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए गए। ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष तरुण कुमार इंसान ने बताया कि संस्था द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी संचालित की जाती है। यह सेवा गंभीर मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से सुरक्षित घर तक पहुँचाने का कार्य पूरी तरह नि:शुल्क करती है।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सचिव सुधीर राघव, कोषाध्यक्ष पवन भैया जी, उपाध्यक्ष विष्णु, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, धनेश राघव, रोमी चौधरी और प्राथमिक विद्यालय खुर्जा जंक्शन के प्रधानाध्यापक आचार्य श्रीमेघदत्त शर्मा “शास्त्रीजी” मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.