सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट परिसर में ₹60.10 लाख की लागत से निर्मित पार्क का लोकार्पण; सांसद बृजलाल ने दिया विकास और पर्यावरण का संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में विकास की कड़ियाँ जोड़ते हुए आज रविवार 1 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक पार्क का भव्य लोकार्पण किया गया। । पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में विकास की कड़ियाँ जोड़ते हुए आज रविवार 1 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक पार्क का भव्य लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की उपस्थिति में फीता काटकर इस पार्क को जनता और अधिकारियों के लिए समर्पित किया।

लोकार्पण के पश्चात सांसद और जिलाधिकारी ने परिसर में पौधारोपण किया। सांसद बृजलाल ने कहा कि ₹60.10 लाख की लागत से बना यह पार्क न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनता को मॉर्निंग वॉक व स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक बेहतर स्थान प्रदान करेगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित लाइब्रेरी की सफलता पर उन्होंने संतोष जताया और कहा कि बच्चों को पढ़ते देख सुखद अनुभूति होती है।

स्वास्थ्य: उनकी निधि से कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  के नए भवनों का निर्माण कराया गया है, ताकि ग्रामीण अंचल तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँच सकें।

विकास की निरंतरता: जिलाधिकारी ने बताया कि सांसद पिछले तीन दिनों से लगातार विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसेवा में जुटे हैं।

‘काला नमक’ चावल: मिलावट से बचने की अपील
सांसद बृजलाल ने जनपद की गौरवशाली पहचान काला नमक चावल (बुद्धा राइस) का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा अंग्रेजों के जमाने से अपनी खुशबू बिखेरने वाला यह चावल आज विदेशों तक पहुँच चुका है। किसानों को इसकी शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखनी चाहिए और किसी भी तरह की मिलावट से बचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सांसद का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी सहित जनपद के विभिन्न आला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.