सिद्धार्थनगर: आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर हल्लौर में मातम, चीख-पुकार के बीच सिसक उठा पूरा कस्बा

सिद्धार्थनगर

ईरान के सर्वोच्च रूहानी नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में पहुँची चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ईरान के सर्वोच्च रूहानी नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में पहुँची चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। विशेष रूप से डुमरियागंज तहसील के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में रविवार का दिन गहरा गम लेकर आया।

खबर मिलते ही पसर गया सन्नाटा

रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से खामेनेई की शहादत की पुष्टि हुई, हल्लौर कस्बे की हलचल अचानक थम गई। दुकानों के शटर गिर गए और पूरे इलाके में एक सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते यह खामोशी चीख-पुकार और मातम में तब्दील हो गई।खबर मिलते ही कस्बे की जामा मस्जिद पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा होने लगे माहौल इतना गमगीन था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.