सिद्धार्थनगर: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; भारत भारी के दर्जनों होलिका दहन स्थलों पर रहेगी पैनी नजर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आदर्श नगर पंचायत भारत भारी सहित समूचे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

सोशल मीडिया और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी

सीओ बृजेश वर्मा ने बताया कि पुलिस बल अलर्ट मोड पर है और विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। डुमरियागंज, भवानीगंज, पथरा बाजार और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।

अराजक तत्वों पर रहेगी सख्त कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सक्रिय कर दिया गया है। बीट कांस्टेबलों को अपने-अपने क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर उत्पात मचाने, ट्रिपल राइडिंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और प्रेम व सौहार्द के साथ रंगों का पर्व मनाएं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.