अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत थाना अहमदगढ़ परिसर में शनिवार को एसडीएम (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) शिकारपुर की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत थाना अहमदगढ़ परिसर में शनिवार को एसडीएम (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) शिकारपुर की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य और संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम शिकारपुर ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक इन त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

सीओ शिकारपुर ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा, एसएसआई मोहसिन खान, इंस्पेक्टर क्राइम सहित भारी पुलिस बल और क्षेत्र के तमाम हिंदू-मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.