सिद्धार्थनगर: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार; मिश्रौलिया में 1 क्विंटल लहन किया गया नष्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को थाना मिश्रौलिया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की।

लहन किया गया मौके पर नष्ट

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के दौरान टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1 क्विंटल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया।

असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों (होली व रमजान) के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस संयुक्त टीम में थाना मिश्रौलिया के पुलिस कर्मी और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जो इस अवैध धंधे को संचालित कर रहे थे।

 

Voice Of News 24