बांसी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; SDM और CO ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली पर्व और रमजान (ईद-उल-फितर) के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बांसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली पर्व और रमजान (ईद-उल-फितर) के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बांसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को उपजिलाधिकारी बांसी और क्षेत्राधिकारी बांसी ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त की।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजनमानस से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान मुख्य चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

एसडीएम और सीओ ने थाना बांसी पुलिस को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, बाजार में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.