सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में हुई 20 लाख रुपये के जेवरात की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में हुई 20 लाख रुपये के जेवरात की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि पीड़ित के सगे चचेरे भाई ने ही अंजाम दिया था।
दिसंबर में रची गई थी साजिश
पीड़ित शैलेष गौतम दिसंबर 2025 में अपने परिवार के साथ गुजरात चले गए थे। घर की जिम्मेदारी उनके भाई साहिल और उनकी पत्नी पर थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर अलमारी की तिजोरी से सोने के चार मंगलसूत्र, दो हार, मांगटीका, झाला, नथिया, अंगूठी और चांदी की करधनी सहित भारी मात्रा में जेवरात पार कर दिए गए। मामले की जानकारी होने पर 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने तत्काल टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र व सर्विलांस टीम की मुस्तैदी से आज शनिवार, 28 फरवरी को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वजीराबाद ईंट भट्ठे के पास से आरोपी विशाल उर्फ छोटू पुत्र रामभरोसे को धर दबोचा।
SSP डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर निम्नलिखित बरामदगी हुई है:
नगदी: जेवर बेचने से प्राप्त 1,98,500 रुपये नकद।
जेवरात: एक हार, चार मंगलसूत्र, मांगटीका, तीन झाला, नथिया और दो चांदी की करधनी सहित अन्य आभूषण।
कुल कीमत: बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
तकनीक और मुखबिर का सटीक समन्वय
जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी के झूठ को पकड़ा। आरोपी ने घर की अटैची में जेवरात छिपा रखे थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिले भर में सराहना हो रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जेल भेज दिया गया है।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026





















