बलिया
बलिया जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बांसडीहरोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बांसडीहरोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अंशु गोस्वामी (निवासी रेफरी, थाना हल्दी) और अनूप (निवासी मिश्र नेवरी, थाना कोतवाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें एस.एस. पैरामाउण्ट तिराहा के पास से घेराबंदी कर दबोचा। इनके कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक संदीप कुमार सहित हेड कांस्टेबल नितीश बच्चन और अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
महराजगंज: निकाह की ज़िद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 27, 2026




















