इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत पुलिस व SSB का संयुक्त पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहार होली और रमजान के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहार होली और रमजान के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन में आज ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत थाना मोहाना पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर (भगवानपुर) पर फ्लैग मार्च किया।

क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान व थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस, SSB, नेपाल पुलिस तथा APF (नेपाल) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पार से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस संयुक्त रूट मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर लगाम कसना और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.