दानपुर: कोल्ड स्टोर पर आलू भंडारण के लिए उमड़ी भीड़, जाम से किसान परेशान

दानपुर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित न्याय पंचायत भीमपुर दोराहा के US लोधी कोल्ड स्टोर पर इन दिनों आलू भंडारण का काम जोरों पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित न्याय पंचायत भीमपुर दोराहा के US लोधी कोल्ड स्टोर पर इन दिनों आलू भंडारण का काम जोरों पर है। भारी संख्या में किसानों के पहुँचने से कोल्ड स्टोर के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे अलीगढ़–अनूपशहर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आवागमन बाधित होने से किसानों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए कोल्ड स्टोर के मालिक सतपाल सिंह लोधी ने बताया कि भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ठेकेदार बबलू कुमार ने आश्वासन दिया कि वाहनों के सुचारु संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे जल्द ही जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।

वहीं, भीमपुर दोराहा के किसान राजकुमार, रामकिशन और भूपेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने कोल्ड स्टोर की सुविधाओं पर संतोष जताया है। किसानों का कहना है कि प्रबंधन का व्यवहार सहयोगी है और उन्हें उम्मीद है कि यातायात व्यवस्था भी शीघ्र सामान्य हो जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.