मुमरेजपुर-सतवरा मार्ग का होगा कायाकल्प: चौड़ीकरण से ग्रामीणों में हर्ष की लहर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) खुर्जा द्वारा एक महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) खुर्जा द्वारा एक महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। मुमरेजपुर से सतवरा तक के लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अब अंतिम चरणों में है।

इस परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई में 5.5 मीटर का इजाफा किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यातायात सुगम हो सकेगा। कार्य देख रहे ठेकेदार आशू गर्ग ने बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और इसे जल्द ही गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाएगा।

इस विकास कार्य से मुमरेजपुर, बुद्धपुर, पूठरी कला, नगला जाट, करकोरा और महाराजपुर जैसे दर्जनों गाँवों के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आए दिन होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। प्रशासन ने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.