सिद्धार्थनगर: SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में ‘साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान’ तेजी से चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में ‘साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान’ तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर द्वारा शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ और बुद्ध विद्यापीठ के NSS छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

भारत सरकार के  कार्यक्रम के तहत प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी की टीम ने छात्रों को पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी किस तरह निजी जानकारी चुराकर ठगी करते हैं। उन्हें पासवर्ड को जटिल रखने, सार्वजनिक वाई-फाई के उपयोग से बचने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।

विशेषज्ञों ने जोर दिया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। घटना के 24-48 घंटों के भीतर सूचना देने पर धन वापसी की संभावना अधिक रहती है। इस अवसर पर साइबर सेल टीम के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी रामप्रवेश और आशुतोष जायसवाल मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.