बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों और लोको पायलट के अनुसार, युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और ट्रेन के स्टेशन पहुँचते ही अचानक ट्रैक पर कूद गया।
सतर्क लोको पायलट ने युवक को देखते ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे युवक की जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस घटना के कारण रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और पैसेंजर ट्रेन को लगभग 15 मिनट तक स्टेशन पर ही रुकना पड़ा।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस घायल की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















