बलिया
बलिया जपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसटीएफ (STF) और थाना बैरिया की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसटीएफ (STF) और थाना बैरिया की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से विभिन्न ब्रांडों की 471 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने धर्मजीत भारती, करन कुमार शाह और पिण्टू प्रसाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब सुमित सिंह और राजा गुप्ता के गोदाम से लाई गई थी, जिसे नाव के जरिए बिहार भेजा जाना था।
पुलिस ने कुल 2152 लीटर शराब और 2700 लीटर बीयर बरामद कर दोनों पिकअप वाहनों को सीज कर दिया है। इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















