बलिया
बलिया जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 252 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 252 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बेटियों की शादी अब बोझ नहीं: प्रभारी मंत्री
नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल ने गरीब परिवारों की बड़ी चिंता दूर की है। उन्होंने बताया कि अब विवाह अनुदान की राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिसमें से 60 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह तक हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है।
पारदर्शिता और जनसेवा का उदाहरण
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह आयोजन सादगी और पारदर्शिता का प्रतीक है, जिससे फिजूलखर्ची रुकती है। उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए बताया कि जनपद में 500 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।
उपहारों की सौगात और बेहतर व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नवदंपतियों को 24 प्रकार की घरेलू सामग्री भेंट की गई, जिसमें चांदी के आभूषण, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन और बिस्तर आदि शामिल हैं। खास बात यह रही कि वधुओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर ब्यूटी पार्लर और विवाह पंजीकरण हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, नीरज शेखर सहित जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















