बलिया: चोरी की तीन बाइक और असलहे के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, एक फरार

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अठगांवा चट्टी के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी की तीन मोटरसाइकिलों, एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अंकित कुमार यादव (दोकटी), जय प्रकाश यादव (भोजपुर, बिहार) और हिमांशु यादव (बैरिया) के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथी भोला उर्फ धीरज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूला कि बरामद बाइकें उन्होंने पांडेयपुर, बैरिया से चुराई थीं और इन्हें बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

 

Voice Of News24