जौनपुर: चंद्रशेखर आज़ाद का सरकार पर बड़ा हमला, कहा– “प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात”

जौनपुर

जौनपुर जनपद के आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि यूपी में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे हालात हैं, जहाँ आम जनता भय और भ्रष्टाचार के बीच जीने को मजबूर है।

आज़ाद ने युवाओं के रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पुलिस सुधार का वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर पुलिसकर्मियों के लिए 8 घंटे की शिफ्ट लागू की जाएगी।

सांसद ने बीरभानपुर प्रकरण को आगामी 9 मार्च को संसद में उठाने का ऐलान किया। साथ ही, उन्होंने वाराणसी में दल मंडी बाजार और अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए दावा किया कि 2027 के चुनाव में जनता इस दमनकारी शासन का करारा जवाब देगी। सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने ‘बहुजन एकता’ के नारों से बदलाव का संकल्प दोहराया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.