लखनऊ: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, चारु चौधरी बन सकती हैं महिला डिप्टी सीएम

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आगामी चुनाव और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आरएलडी (RLD) गठबंधन एक बड़ा दांव खेल सकता है।

पश्चिमी यूपी को साधने की रणनीति

इस विस्तार में सबसे चौंकाने वाला नाम श्रीमती चारु चौधरी का सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश की महिला डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चारु चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर सरकार पश्चिमी यूपी के वोट बैंक और महिला मतदाताओं को एक साथ साधने की कोशिश में है।

आरएलडी का बढ़ेगा कद

आरएलडी कोटे से चारु चौधरी का नाम चर्चा में आने के बाद यह साफ है कि गठबंधन में जयंत चौधरी की पार्टी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। यदि ऐसा होता है, तो यह न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ होगा, बल्कि प्रदेश सरकार में महिलाओं की भागीदारी को भी एक नया आयाम मिलेगा।

फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन इस खबर ने सूबे की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

 

Voice Of News24