औरैया: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फायरिंग कर रौब गांठना दो युवकों को भारी पड़ गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फायरिंग कर रौब गांठना दो युवकों को भारी पड़ गया। थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रदर्शन करने वाले दोनों अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक शस्त्र के साथ फायरिंग कर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 117/26, धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवा ठाकुर (पुत्र यशेन्द्र सिंह) और देवा ठाकुर (पुत्र रामपाल सिंह) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की सफलता

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुदेश कुमार और कांस्टेबल पंकज कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों नामजद अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News24