जौनपुर
जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले और पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध चल रहा अनवरत धरना बुधवार को 1661वें दिन में प्रवेश कर गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले और पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध चल रहा अनवरत धरना बुधवार को 1661वें दिन में प्रवेश कर गया। यशवंत कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से जारी यह आंदोलन भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है।
सत्याग्रहियों ने स्पष्ट किया कि जब तक जांच के मुख्य बिंदुओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। धरने के दौरान सिरकोनी बाजार में हुई भीषण डकैती के दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर राजितराम यादव, विजय प्रकाश मिश्र और अधिवक्ता अमरेश कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों समर्थकों ने उपस्थित होकर सत्याग्रह को अपना समर्थन दिया। यह आंदोलन अब जनपद में व्यवस्था परिवर्तन और न्याय की लंबी लड़ाई का प्रतीक बन चुका है।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















