बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विकास खंड स्तरीय ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विकास खंड स्तरीय ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को निपुण लक्ष्यों और मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान (FLN) के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और संसाधनों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने बच्चों के ‘निपुण’ होने का श्रेय शिक्षकों के कठिन परिश्रम को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद लोधी ने की और विशिष्ट अतिथियों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय व चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल उपस्थित रहे।
उत्सव में परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्रीमती हेमलता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और अभिभावक शामिल हुए। मंच का सफल संचालन डॉ. सोमेंद्र कुमार ने किया। यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















