नरौरा: शांति समिति की बैठक में बोले थाना प्रभारी— “त्योहार पर हुड़दंग किया, तो होगी सख्त कार्रवाई”

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नरौरा थाने में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नरौरा थाने में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्राम प्रधानों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर

बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यद्यपि प्रमुख त्योहार एक ही दिन नहीं हैं, फिर भी होली के दौरान विशेष रूप से नमाज़ के समय सतर्कता बरतना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नमाज़ के वक्त रंग, गुलाल या पानी उड़ाने से परहेज किया जाए ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजरथाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा?

शराब पीकर हुड़दंग करने या आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा और मानकों के भीतर ही होगा।

होलिका दहन केवल चिन्हित और पारंपरिक स्थानों पर ही किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और बाजारों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Voice Of News24