दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन छात्राओं ने सीखी अनुशासन और सेवा की बारीकियां, समापन पर दी गई भविष्य की सीख

महराजगंज

महराजगंज भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय ‘प्रथम सोपान’ प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय ‘प्रथम सोपान’ प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 23 फरवरी से आयोजित इस शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक और मानसिक विकास के गुण सीखे।

 

अनुशासन और सिद्धांतों पर रहा जोर

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक रोहन कुमार यादव ने छात्राओं को स्काउट गाइड की प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा और इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्काउटिंग के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए तैयार की गई एक नैतिक संहिता है। उन्होंने जोर दिया कि प्रतिज्ञा हमें ईश्वर, देश और सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाती है, जबकि नियम हमें दैनिक जीवन में ईमानदारी और अनुशासन सिखाते हैं।

अनुभवों को जीवन में उतारने की प्रेरणा

शिविर में प्रशिक्षक आर्यमन विश्वकर्मा और विद्यालय के स्काउट शिक्षक शेषमणि विश्वकर्मा ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। समापन सत्र के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने प्रशिक्षकों के साथ मिलकर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि शिविर में सीखे गए अनुभव और अनुशासन को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने वास्तविक जीवन में भी चरितार्थ करें।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें मुख्य रूप से विपिन कुमार, संदीप यादव, आनन्द कुमार शुक्ल, शेषमणि विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडे, प्रियंका पांडेय, सरिता मिश्रा, गिरिजेश शर्मा, कमलेश वर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण शामिल रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.