बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर में 24 फरवरी को आध्यात्मिक उल्लास के साथ भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के मंदिर की स्थापना संपन्न हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर में 24 फरवरी को आध्यात्मिक उल्लास के साथ भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के मंदिर की स्थापना संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र का वातावरण राममय हो गया है।
गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी बहन-बेटियों के साथ मिलकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। ढोल-नगाड़ों और भक्तिपूर्ण जयकारों के बीच निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















