बुलंदशहर ब्रेकिंग: खुर्जा पुलिस ने दबोचा ‘बाल चोर’ गिरोह, ₹1 लाख के बाल बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 5 शातिर बाल (Hair) चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 5 शातिर बाल (Hair) चोरों को गिरफ्तार किया है। खुर्जा नगर पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी किए गए 4 किलो 720 ग्राम बाल बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 लाख बताई जा रही है।

प्लानिंग के तहत हुई थी वारदात

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 12 फरवरी को खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित व्यापारी की बाइक पर रखे बालों के कट्टे को इन चोरों ने पूरी योजना के साथ निशाना बनाया था। आरोपियों को अच्छी तरह पता था कि बाजार में असली इंसानी बालों की कीमत काफी ऊंची है, इसलिए उन्होंने गिरोह बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी फिराक

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे इन बालों को बड़े शहरों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। बुलंदशहर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.