खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन: सिद्धार्थनगर में जमीन अधिग्रहण तेज, 15 गांवों के किसानों को नोटिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बहुप्रतीक्षित खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 15 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बहुप्रतीक्षित खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 15 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। प्रशासन ने इन गांवों के प्रभावित किसानों और भूमिधरों को 12 मार्च 2026 तक कलेक्ट्रेट में अपना दावा पेश करने का अंतिम अवसर दिया है।

राजपत्र में अधिसूचना जारी

पूर्व रेलवे गोरखपुर द्वारा प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए रेल अधिनियम 1989 के तहत 30 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अब सक्षम प्राधिकारी ने किसानों को मुआवजे और जमीन से संबंधित दावों के लिए आमंत्रित किया है।

अधिग्रहण की जद में आने वाले प्रमुख गांव

परियोजना से प्रभावित होने वाले गांवों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

कादिराबाद, फतेहमलिकचक, चकचई, असाधरपुर, तेन्दुहार, धनखरपुर, जूडीकुईयां, भानपुर मस्जिदिया, भानपुर रानी, खानतारा, पुरैना, श्यामपुर, पिकौरा, अहिरौला और गहिरौला।

एडीएम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि प्रभावित किसान 12 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में भूमि के मूल कागजातों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इस नई रेल लाइन के बनने से सिद्धार्थनगर जिले में बेहतर कनेक्टिविटी और व्यापारिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.