महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मशीनों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा घेरे की बारीकी से जांच की।

सुरक्षा और सीसीटीवी पर पैनी नजर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की क्रियाशीलता देखी और सुरक्षा गार्डों की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए और वहां केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही नियमानुसार प्रवेश दिया जाए। साथ ही, उन्होंने विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति को भी परखा।
रखरखाव के दिए निर्देश
डीएम ने परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए बने टीनशेड और गार्ड रूम के रखरखाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी अभिलेखों और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















