बलिया
बलिया जनपद के स्थानीय प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के नाम पर जनता की जेब ढीली की जा रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलिया जनपद के स्थानीय प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के नाम पर जनता की जेब ढीली की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने डाकघर कर्मियों पर निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।
नियमों की धज्जियां, मनमाना शुल्क
आनंद शंकर गुप्ता और फैयाज अहमद सहित कई पीड़ितों ने बताया कि बायोमेट्रिक अपडेट, जिसका सरकारी शुल्क 125 रुपये है, उसके लिए उनसे 300 रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं, मुफ्त मिलने वाले फॉर्म के नाम पर भी 10 रुपये लिए जा रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए (निर्धारित शुल्क 75 रुपये) उनसे 100 रुपये लिए गए।
मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध वसूली अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस लूट पर तत्काल रोक नहीं लगी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे।
जौनपुर: पत्नी और भाई के संबंधों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो वायरलhttps://t.co/9h2zerQ2cC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















