सुल्तानीपुर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ: तुलसी चरित्र के वर्णन से भक्तिमय हुआ वातावरण, उमड़ा जनसैलाब

बलिया

बलिया जनपद के क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय नव कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय नव कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

तुलसी चरित्र का जीवंत वर्णन

महायज्ञ के चौथे दिन कथावाचकों द्वारा तुलसी चरित्र का बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से बताया गया कि कैसे तुलसी का जीवन त्याग, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देर शाम आयोजित भव्य गंगा आरती रही, जिसमें सैकड़ों दीपों की लौ से पूरा परिसर जगमगा उठा।

सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती पर जोर

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव दीपिका झा ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन न केवल शांति प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को भी मजबूत करते हैं।

महायज्ञ को सफल बनाने में ऋषिराज सिंह, गोविंद नारायण सिंह, वासुदेव सिंह और आयोजन समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रहे। समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भारी मात्रा में प्रसाद वितरण किया गया।

 

Voice Of News24