सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय रोडवेज परिसर के ठीक सामने खड़ा एक विशाल सूखा पेड़ राहगीरों और यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय रोडवेज परिसर के ठीक सामने खड़ा एक विशाल सूखा पेड़ राहगीरों और यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पेड़ की जर्जर डालियां पूरी तरह सूख चुकी हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ चौबीसों घंटे यात्रियों, स्कूली बच्चों और वाहनों का जमावड़ा रहता है।
हादसे की आशंका से डरे हैं स्थानीय लोग
स्थानीय नागरिक अशोक गुप्ता, चंदन कुमार, कुलदीप और राजेश कुमार ने बताया कि पेड़ की स्थिति इतनी खराब है कि तेज हवा या आंधी आने पर इसके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि वे पहले भी इस संबंध में मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया, तो किसी भी जान-माल के नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रशासनिक आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और संबंधित टीम को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दे दिए गए हैं। ईओ ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द ही इस सूखे पेड़ को कटवाकर मार्ग सुरक्षित कर दिया जाएगा।
जौनपुर: पत्नी और भाई के संबंधों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो वायरलhttps://t.co/9h2zerQ2cC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















