पाली में सजी चकबंदी चौपाल: मौके पर हुआ भूमि विवादों का निपटारा, रेलवे प्रभावित किसानों को मिली राहत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चकबंदी आयुक्त डॉ. हर्षिकेश भास्कर यशोद के निर्देश और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पाली में एक विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के चकबंदी आयुक्त डॉ. हर्षिकेश भास्कर यशोद के निर्देश और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पाली में एक विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की भूमि संबंधी जटिल समस्याओं का मौके पर ही पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना था।

रेलवे लाइन से प्रभावित किसानों की सुनी गई समस्या

चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत (उपखंड अधिकारी) ज्ञान प्रकाश ने की। बैठक में विशेष रूप से गांव के दक्षिणी हिस्से में रेलवे लाइन के निर्माण से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुआवजे के निर्धारण, जमीन पर कब्जे की वर्तमान स्थिति और नामांतरण (Mutation) से जुड़े लंबित मामलों की विस्तार से सुनवाई की।

मौके पर उपलब्ध कराए गए दस्तावेज

चकबंदी अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए आकार पत्र 23 और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रतियां चौपाल में ही उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चकबंदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी ताकि भविष्य में कोई विवाद न रहे।

इस अवसर पर एएसआई सुनील कुमार गुप्ता, लेखपाल अनीशा वर्मा, ग्राम प्रधान उषा देवी सहित लल्लाजी चौधरी, आनंद स्वरूप और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24