सिद्धार्थनगर के मेधावी छात्रों ने जानी विज्ञान की बारीकियां: गोरखपुर के रोबोटिक्स और फर्टिलाइजर प्लांट का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित ‘वैज्ञानिक भ्रमण एवं व्याख्यान कार्यक्रम’ के तहत विद्यार्थियों ने विज्ञान की आधुनिक दुनिया को करीब से जाना। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित ‘वैज्ञानिक भ्रमण एवं व्याख्यान कार्यक्रम’ के तहत विद्यार्थियों ने विज्ञान की आधुनिक दुनिया को करीब से जाना। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और नवाचार के प्रति रुचि जगाना था।

प्रशासनिक हरी झंडी के साथ रवाना हुआ दल

जिलाधिकारी शिवशण्णपा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बांसी तहसीलदार महबूब आलम और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने तहसील गेट से बस को हरी झंडी दिखाकर किया।

MMMUT और HURL में सीखा विज्ञान का प्रयोग

भ्रमण के दौरान छात्रों ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने रोबोटिक्स लैब, आधुनिक तकनीकी मॉडल और रिसर्च केंद्रों का अवलोकन किया। इसके बाद छात्र दल हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) पहुँचा। यहाँ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने छात्रों को यूरिया निर्माण की जटिल प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों और विशाल मशीनरी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार के अनुसार, ऐसे शैक्षणिक दौरों से विद्यार्थियों में शोध और तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने की जिज्ञासा पैदा होती है। छात्रों और शिक्षकों ने इस पहल को बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.