महराजगंज: पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर चौराहे पर वर्चस्व और पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहाँ दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए लगभग एक दर्जन युवकों ने अतिउल्लाह नामक युवक पर हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर चौराहे पर वर्चस्व और पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहाँ दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए लगभग एक दर्जन युवकों ने अतिउल्लाह नामक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे दुकान में घुसकर लात-घूंसों से पीटा और घसीटते हुए बाहर ले आए।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के साले अनवर आलम और अब्दुल हमीद को भी दबंगों ने जमकर पीटा। हमले के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने डर के मारे शटर गिरा दिए। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय के अनुसार, मामला अतिउल्लाह और उसके रिश्तेदारों (जमाल व कमाल) के बीच पुराने वित्तीय विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.