ADG गोरखपुर जोन ने भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) गोरखपुर जोन ने सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी का गहन निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) गोरखपुर जोन ने सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी का गहन निरीक्षण किया। पड़ोसी देश नेपाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान ADG ने SSB BOP ठूठीबारी, विभिन्न पुलिस पिकेट और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमा पर होने वाली किसी भी संदिग्ध आवाजाही, तस्करी या अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सुरक्षा एजेंसियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी साझा की। ADG ने निर्देशित किया कि सीमा पार आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच सुनिश्चित की जाए ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। वर्तमान में सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पेट्रोलिंग (गश्त) तेज कर दी गई है।

 

Voice Of News24